Get App

SSC CGL 2025 Final Vacancy: एसएससी सीजीएल में पदों की अंतिम सूची जारी, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के 15,130 पद खाली

SSC CGL 2025 Final Vacancy: एसएससी सीजीएस की पदों की फाइनल संख्या के साथ पूरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के 15,130 पद खाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपनी वरीयता भर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 2:25 PM
SSC CGL 2025 Final Vacancy: एसएससी सीजीएल में पदों की अंतिम सूची जारी, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के 15,130 पद खाली
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 15,130 पदों की घोषणा की गई है।

SSC CGL 2025 Final Vacancy: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जामिनेशन 2025 की पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 15,130 पदों की घोषणा की गई है। पदों की संशोधित सूची 6 मार्च, 2026 को जारी की गई थी, जिसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार के दूसरे कार्यालयों के बड़े विभागों ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो मार्च में खोली जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी वरीयता भर सकेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों का विवरण इस तरह है :

अनारक्षित श्रेणी : 6,464 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग : 3,834 पद

अनुसूचित जाति : 2,223 पर

अनुसूचित जनजाति : 1,134 पद

EWS श्रेणी : 1,475 पद

सबसे ज्यादा पदों वाला विभाग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें