India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ये अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने जीडीएस रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in से राज्य-वार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। आवेदक इसमें राज्य-वार सूची में अपना नाम देख सकते हैं। मौजूदा भर्ती प्रक्रिया इस साल की सबसे बड़ी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती प्रक्रिया में से एक है। इसका मकसद पूरे भारत में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरना है।
मेरिट लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें
मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी है?
उम्मीदवार इन जानकारियों का इस्तेमाल अपने चयन को सत्यापित करने और उस डिवीजन की पहचान करने के लिए कर सकते हैं जिसके तहत उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है।
भारतीय डाक विभाग ने पूरी तरह से ऑटोमेटेड मेरिट सिस्टम का इस्तेमाल कर जीडीएस चयन सूची तैयार की है। यह सिस्टम 10वीं कक्षा की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तय करता है। क्योंकि भर्ती के लिए सिर्फ 10वीं कक्षा की योग्यता जरूरी थी और इसमें बड़ी संख्या में वैकेंसी थीं, इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया में देश भर के आवेदकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
मेरिट लिस्ट के बाद आगे क्या?
आवेदक नाम मेरिट लिस्ट में आने के बाद अब दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके लिए उम्मीदवार को अपने चयनित डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया 23 मार्च, 2026 को या उससे पहले पूरा हो जाना चाहिए।
आवेदकों को मूल डॉक्यूमेंट्स के साथ दो सेट फोटोकॉपी भी लानी होंगी। इनमें 10वीं कक्षा की मार्कशीट, आइडेंटिटी प्रूफ, जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), और आवास शामिल हैं।
डॉक्यूमेंट्स सत्यापन होने के बाद, कैंडिडेट्स की चिकित्सा जांच होगी, जिसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।