Anuj Agnihotri UPSC topper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम आज 6 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया। इसमें श्रेणी और विभाग के हिसाब से पदों का बंटवारा और देश की इस प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची भी जारी की। यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही पूरे देश में एक नाम सबकी जुबान पर था, अनुज अग्निहोत्री। कौन हैं अनुज अग्निहोत्री, भारत के किस हिस्से से आते हैं, ये परीक्षा कितने प्रयास में पास की, जैसे कितने ही सवालों के जवाब लोग जानना चाहते हैं। खासतौर से युवा वर्ग इनसे प्रेरणा लेता है और अपने लिए करियर के तौर पर चुनता है। तो चलिए जानते हैं, कौन हैं 26 साल के अनुज अग्निहोत्री, जिन्होंने भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में पहला स्थान प्राप्त किया है?
छोटा शहर नहीं बना ऊंची उड़ान में रुकावट
अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने भारत के सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है, जो किसी हैरतअंगेज कारनामे से कम नहीं है। उन्होंने 2023 में एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। उनकी मां एक होममेकर हैं। रावतभाटा में अपने न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। यहीं उनके पिता काम करते हैं। रावतभाटा में पले-बढ़े अनुज उच्च शिक्षा के लिए जोधपुर चले गए। उन्होंने एमबीबीएस किया और फिर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
पहले ही प्रयास में DANICS में बनाई जगह
सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने मेडिकल साइंस को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर चुना। यूपीएससी सीएसई 2025 टॉप करने से पहले अनुज तीन बार ये परीक्षा दी। पहले प्रयास में ही, उन्होंने DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस) में जगह बना ली थी। यह एक ग्रुप-B सेंट्रल सिविल सर्विस है, जहां वे अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
अपनी ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अनुज ने कहा, “मैं अपनी कामयाबी के पीछे किस्मत को सबसे बड़ी वजह मानता हूं।” दरअसल, अनुज ने ज्यादातर ऑनलाइन कोचिंग पर भरोसा दिखाया। उन्होंने दिल्ली में एनस्योर आइएएस में मिले मार्गदर्शन के साथ इंटरव्यू की तैयारी की।
तीन कोशिशें, एक ऐतिहासिक नतीजा
पहली रैंक तक पहुंचने का रास्ता न तो छोटा था और न ही आसान। अनुज अग्निहोत्री ने अगस्त 2025 में लिखित मेन्स परीक्षा दी और इस हफ्ते फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले फरवरी 2026 में पर्सनैलिटी इंटरव्यू राउंड का सामना किया। यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा को दुनिया भर में देश में बुद्धि, स्टैमिना और कैरेक्टर के सबसे मुश्किल टेस्ट में से एक माना जाता है।