UPSC CSE Final Result 2025 OUT: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने बाजी मारी

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे हैं। इन उम्मीदवारों का चयन 958 पदों पर भर्ती के लिए किया गया है। देखिए टॉप 20 की सूची

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का चयन 958 पदों पर किया जाएगा।

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) 2025 के सभी राउंड देने के बाद अंतिम नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आयोग ने आज 6 मार्च को देश की प्रतिष्ठित प्रशानिक और राजनयिक सेवाओं में भर्ती के लिए यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों का चयन 958 पदों पर किया जाएगा।

आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। इस परीक्षा के जरिए आइएएस, आईपीएस, और आईएफएस जैसी देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन होता है। आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें वर्ग वार और श्रेणी वार पदों का विवरण देने के साथ ही टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है।

यूपीएससी सीएसई 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे हैं, जबकि चंडीगढ़ के आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए कुल 979 वैकेंसी घोषित की गई थीं। यहां टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची दी गई है।

UPSC सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 – टॉप 20 कैंडिडेट्स

S.NO. रोल नंबर नाम

1 1131589 अनुज अग्निहोत्री


2 4000040 राजेश्वरी सुवे

3 3512521 आकांश ढुल

4 0834732 राघव झुनझुनवाला

5 0409847 ईशान भटनागर

6 6410067 जिनिया अरोड़ा

7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन

8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी

9 0831647 आस्था जैन

10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

11 1512091 यशस्वी राज वर्धन

12 0840280 अक्षित भारद्वाज

13 7813999 अन्या शर्मा

14 5402316 सुरभि यादव

15 3507500 सिमरनदीप कौर

16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव

17 0829589 चितवन जैन

18 5604518 श्रुति आर

19 0105602 निशार दिशांत अमृतलाल

20 6630448 रवि राज

यूपीएससी सीएसई 2025 की मार्कशीट 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आयोग ने रिजल्ट जारी करने के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यूपीएससी के कैंपस में परीक्षा हॉल के पास एक ‘फैसिलिटेशन काउंटर’ भी स्थापित किया गया है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती के बारे में कोई भी जानकारी वर्किंग डेज में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच खुद आकर या टेलीफोन नंबर 23385271 / 23381125 / 23098543 पर ले सकते हैं।

आयोग ने अलग-अलग पदों के लिए कुल 958 उम्मीदवारों के नामों का सुझाव दिया है, लेकिन अंतिम चयन हर सेवा के लिए सरकार द्वारा बताए गए पदों की खास संख्या पर ही निर्भर करेगा। प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए, कुल 180 पद उपलब्ध हैं। इसमें सामान्यत श्रेणी के लिए 74, OBC के लिए 47, SC के लिए 28, EWS के लिए 18 और ST कैटेगरी के लिए 13 हैं। इसी तरह, भारतीय विदेश सेवा (IFS) में कुल 55 पद भरे जाने हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 22, OBC के लिए 15, SC के लिए 8, EWS के लिए 6 और ST कैटेगरी के लिए 4 पद हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक किया गया था, जबकि इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) 26 फरवरी 2026 को पूरा हुआ। इंटरव्यू राउंड के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिन्होंने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास कर ली थी।

इस तरह देखें अपना परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं या Examination > Active Examinations या Results पर क्लिक करें।
  • एग्जाम लिंक चुनें: Civil Services (Main/Final) Examination, [Year] Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट एक PDF डॉक्यूमेंट के रूप में दिखाई देगा। इसे सेव करने के लिए डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट खोजने के लिए अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF व्यूअर में सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें।

India Post GDS Result 2026 Date & Time: आधिकारिक वेबसाइट पर कभी भी जारी हो सकता है जीडीएस रिजल्ट, जानें रिजल्ट देखने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।