SSC Delhi Police Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) लाखों उम्मीवारों का इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में इस परीक्षा में मात्र 2.42% उम्मीदवारों ने सफलता दर्ज की है, जबकि 97.58% यह मौका चूक गए हैं। इस चरण में चयनित 66000 उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए तैयारी करेंगे।
