SSC JE Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में 1,340 पदों पर भर्ती निकली है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1,340 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2025 है। वहीं, एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2025 है।
