Railway Coach Factory Jobs 2025: अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे बोर्ड ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के पास 10वीं साइंस के साथ और 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। 18 से 22 साल के युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1,010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://apprenticeblw.in/ पर जाकर 11 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस पोस्ट पर अप्लाई करने वालों को मात्रा 100 रुपये फीस देना होगा। इन पदों के लिए 12 जुलाई से आवेदन जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया होगी।
10वीं साइंस के साथ या 12वीं पास होना चाहिए।
ITI की डिग्री भी होनी चाहिए
(नोट- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।)
मेडिकल परीक्षा देनी पड़ेगी।
10वीं पास-फ्रेशर्स को 6,000 रुपये हर महीना
12वीं पास फ्रेशर्स को 7,000 रुपये प्रतिमाह
पूर्व आईटीआईको (नेशनल या स्टेट सर्टिफिकेट होल्डर) 7,000 रुपये प्रतिमाह