Territorial Army Recruitment 2025: ये उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत भर्ती किए गए अभ्यथियों को देश के विभिन्न राज्यों में यूनिटों में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेरिटोरियल आर्मी में सैनिक, सोल्जर क्लर्क के 792 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
