Get App

RRB NTPC UG Admit Card 2025 आज जारी हो सकते हैं पहले चरण के एडमिट कार्ड

RRB NTPC UG Admit Card 2025 आज जारी होने की उम्मीद की जा रही है। यह सीईएन 60/2024 के तहत आयोजित की जाने वाली परीक्षा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए होगा। यह परीक्षाएं 7 अगस्त से 8 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 11:27 AM
RRB NTPC UG Admit Card 2025 आज जारी हो सकते हैं पहले चरण के एडमिट कार्ड

रेलवे रेक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र 2025 आज जारी कर सकता है। यह परीक्षा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) की भर्ती के लिए सीईएन 60/2024 के तहत आयोजित की जा रही है।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड को ई-कॉल लेटर भी कहा जा रहा है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये ई-कॉल लेटर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की निर्धारित तारीख से तीन-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा (स्नातक) 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और 90 मिनट तक चलेगी।

आरआरबी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। इनमें rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbkolkata.gov.in, rrbahmedabad.gov.in जैसे पोर्टल शामिल हैं।

भारतीय रेलवे ने इस वर्ष सीईएन 06/2024 के अंतर्गत आने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान के तहत स्नातक स्तर के पदों के लिए कुल 3,445 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।

किसके कितने पद

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट - 990 पद

अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट - 361 पद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें