UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कितने पदों पर होनी है भर्ती और कब है आवेदन की लास्ट डेट

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में यूजीसी नेट या पीएचडी की योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) एक अच्छा अवसर दे रहा है। राज्य में महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का लाभ ले सकते हैं। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 8 सितंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 8 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि : 7 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर 2026


परीक्षा तिथि : 19 और 20 नवम्बर, 2026

कौन कर सकता है आवेदन ?

शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती अभियान में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी का यूजीसी (UGC), सीएसआईआर (CSIR) द्वारा आयोजित NET परीक्षा अथवा राज्य स्तरीय SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी के मानकों के अनुसार पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है, उन्हें नियमानुसार नेट परीक्षा से छूट प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा : यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तक तय की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क : आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं उत्तर प्र हीं देश के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन 

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन मोड से अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।

चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरी होगी। लिखित परीक्षा में संबंधित विषय और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

SSC CHSL 2026 Notification Out: एसएससी ने 10+2 पास के लिए 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।