Get App

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी पास करें आवेदन, यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर निकली भर्ती

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी। आइए जानें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कितने पद भरे जाएंगे और आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 2:59 PM
UP Home Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी पास करें आवेदन, यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर निकली भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी।

UP Home Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो फटाफट ये नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने प्लाटून कमांडर/ब्लाक ऑर्गनाइजर की भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री प्राप्त और पीईटी स्कोर वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर की जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार, प्लाटून कमांडर की 52 और ब्लाक ऑर्गनाइजर की 243 वैकेंसी है। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और पदों का क्या विवरण है?

यूपी होमगार्ड्स में कहां-कितने पदों पर निकली भर्ती?

यूपीएसएसएससी ने यूपी होमगार्ड विभाग में कुल 295 पदों की भर्ती निकाली है। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद शामिल है। भर्ती को श्रेणी के आधार पर भी बांटा गया है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर पदों पर अनारक्षित वर्गों के लिए 98 पद, अनुसूचित जाति के लिए 48 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 24 पदों को आरक्षित किया गया है। जबकि प्लाटून कमांडर के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद, अनुसूचित जाति के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 5 पद तय किए गए हैं।

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण डेट

यूपी होमगार्ड पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू की जाएगी, जो 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। उसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। इस डेट के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन करने वाले छात्रों को 13 जुलाई 2026 तक आवेदन शुल्क का बैंक समायोजन अनिवार्य रूप से करना है।

पात्रता नियम और शर्तें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें