UP Police Constable: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों युवाओं को नए साल का तोहफा देते हुए यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छु और योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये पद अलग-अलग कैटेगरी में भरे जाएंगे, जिनमें कांस्टेबल सिविल पुलिस, कांस्टेबल पी.ए.सी./सशस्त्र पुलिस, कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल, जेल वार्डर (पुरुष) और अन्य शामिल हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के ओटीआर OTR सिस्टम में वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस, रक्षी पीएसीसी/सशस्त्र पुलिस, रक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
शैक्षिक योग्यता : आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना चाहिए।
अतिरिक्त योग्यता : अतिरिक्त योग्यता के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों को समान अंक होने की स्थिति में प्राथमिकता दी जाती है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों को मिलेगी, जिनके पास DOEACC/NIELIT संस्था से कंप्यूटर में "O" लेवल या उससे उच्च स्तर का प्रमाण-पत्र, प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा, NCC का "B" प्रमाण-पत्र होगा।
उम्र सीमा : पुरुष अभ्यर्थियों की 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
उक्त रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0-21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में जगह दी जाती है।