Get App

UP Police Home Guard 2026 exam: यूपी पुलिस में होमगार्ड की बंपर भर्ती के लिए जारी हुआ परीक्षा कार्यक्रम, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें शेड्यूल

UP Police Home Guard 2026 exam: यूपी पुलिस में होमगार्ड भर्ती की बंपर वेकेंसी है। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके अनुसार भर्ती परीक्षाएं साल 2026 में अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 1:58 PM
UP Police Home Guard 2026 exam: यूपी पुलिस में होमगार्ड की बंपर भर्ती के लिए जारी हुआ परीक्षा कार्यक्रम, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें शेड्यूल
होम गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

UP Police Home Guard 2026 exam: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत 41,424 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हाल के वर्षों में अपनी सबसे बड़ी भर्ती अभियानों में से एक के लिए परीक्षा कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दिया है। 41,424 होम गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in, पर होम गार्ड भर्ती परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसमें रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आए हैं। बोर्ड ने बताया कि इन पदों के लिए लगभग 25.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों का स्थान समेत अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही तय करके सूचित की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और केंद्र विवरण के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।

परीक्षा कार्यक्रम और पैटर्न

लिखित परीक्षा तीन दिनों में छह-शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसमें रोजाना दो शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पैटर्न की जानकारी यहां दी गई है।

मोड : ऑफलाइन (OMR-आधारित)

विषय : सामान्य ज्ञान

कुल अंक : 100

सब समाचार

+ और भी पढ़ें