UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अपने हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा जरूरी अपडेट है। राज्य के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड पहले ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर चुका है। इससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी मिल चुकी है। अब ये अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा?
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए करीब 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें लगभग 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
परीक्षा के दिन इन नियमों का ध्यान रखें
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को लेकर कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
परीक्षा केंद्र पर ये चीजें न ले जाएं
परीक्षा केंद्र में कई चीजों को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कागज के टुकड़े, पर्स, बैग, ज्वैलरी, चश्मा, खाने का सामान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं। अगर किसी उम्मीदवार के पास परीक्षा के दौरान ऐसी वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।