UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कर दी है। डिटेल्स नोटिफिकेशन सितंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। UPPRPB ने एसआई भर्ती के संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बोर्ड ने जानकारी दी है कि यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह में किया जाएगा। यूपी पुलिस SI और कांस्टेबल भर्ती 2025 का लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
