UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, जानें इसकी लास्ट डेट और चयन प्रक्रिया

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपीईएसएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी में शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी और काम की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार आयोग ने सहायता प्राप्त गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed.) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : एक नजर में

पदों का विवरण 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 107 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों का विभाजन कुछ इस प्रकार है।

सह-शिक्षा महाविद्यालयों में पद : 80

महिला महाविद्यालयों में पद : 27


दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए भी पद आरक्षित हैं।

योग्यता नियम और शर्तें

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या भाषा) में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही M.Ed. (55% अंकों के साथ) या NET/SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट परीक्षा से छूट दी जा सकती है।

आयु सीमा : आवेदन के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है (31 अगस्त 2022 के आधार पर गणना)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 28 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 27 मई 2026

फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 27 मई 2026

फॉर्म में सुधार : 30 मई 2026 तक

लिखित परीक्षा की तिथि : 28 जुलाई 2026

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को ₹15,600 से ₹39,100 का आकर्षक वेतनमान मिलेगा, जिसके साथ ₹6,000 का ग्रेड पे भी देय होगा।

आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : ₹2000

एसएससी/एसटी/दिव्यांग : ₹1000

(इंटरव्यू के समय अलग से शुल्क देना होगा : सामान्य के लिए ₹800 और एससी/एसटी के लिए ₹400)

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों के अंकों को जोड़कर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'B.Ed Application Form' लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्टर करें और ओटीपी (OTP) से वेरीफाई करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट कर फाइनल सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: पास आ रही है नर्सिंग ऑफिसर के 124 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।