Get App

UPPSC APO Result 2025: जारी हो गया है एपीओ प्री का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट पर यूं करें चेक

UPPSC APO Result 2025: यूपपीएससी एपीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 182 पदों के लिए किया गया था, जिस पर 2856 लोगों को सफल घोषित किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 10:37 AM
UPPSC APO Result 2025: जारी हो गया है एपीओ प्री का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट पर यूं करें चेक
इसमें 2856 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

UPPSC APO Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 182 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित यूपीपीएससी एपीओ प्री रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें 2856 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ध्यान रहे प्री परीक्षा का यह परिणाम प्रोविजनल है। यूपीपीएससी एपीओ परीक्षा 2025 के अगले चरण में मुख्य परीक्षा होगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

यूपीपीएससी एपीओ प्री परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसमें कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन 50,795 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी। इसके बाद से ये सभी उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी द्वारा आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा के बाद प्री परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार पूरा हो गया है। अब ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए होने वाले प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

यूपीपीएससी एपीओ प्री रिजल्ट 2025 कैसे देखें

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एपीओ 2025 रिजल्ट से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें