GMRC Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने गैर-एग्जीक्यूटिव पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों में 383 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 01 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
जीएमआरसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (JE) इलेक्ट्रिकल : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
मेंटेनर (MNTR) फिटर : उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास फिटर ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
मेंटेनर (MNTR) इलेक्ट्रिकल : उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
मेंटेनर (MNTR) इलेक्ट्रॉनिक्स : उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
उम्र सीमा : इस भर्ती में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि मेंटेनर सभी ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।
अनारक्षित (General) पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए फीस 300 रुपये है। इसके अलावा बैंक चार्ज और टैक्स अलग से लगेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन देना होगा, जो वापस नहीं मिलेगा।
पद प्रशिक्षण के दौरान वजीफा (प्रति माह) प्रशिक्षण के बाद वेतन (प्रति माह) 2 साल बाद IDA वेतनमान
एससी/टीओ और जूनियर इंजीनियर 18,000 20,000 33,000 - 1,00,000
मेंटेनर (MNTR) 14,000 16,000 20,000 - 60,000