UPSC CDS 2 Exam 2026 Date Out: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) 2 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे देश के ढेरों उम्मीदवारों के लिए ये अहम अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीडीएस 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को होगा। सीडीएस परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए अधिकारिक की भर्ती के लिए साल में दो बार होती है। सीडीएस 2026 का नोटिफिकेशन 20 मई को जारी किया गया था, जबकि एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून तय की गई थी।
