UPSC CDS 2025 Result Released: संघ लोक सवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS-1) परीक्षा 2025 के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने सीडीएस1 परीक्षा 2025 के ओटीए के अंतिम नतीजे आज मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में 535 कैंडिडेट अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं। इन परीक्षाओं में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था और दोनों ही सफल घोषित किए गए हैं।
