UPSC civil services main 2026: सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन खुला, ये है डीएएफ की लास्ट डेट

UPSC civil services main 2026: यूपीएससी ने सीएसई 2026 मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन का पोर्टल खोल दिया है। प्री परीक्षा में सफल उम्मीदवार इस पोर्ट पर जाकर विस्तृत आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक 28 जून 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 2:53 PM
यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स एग्जामिनेशन 2026 21 अगस्त से शुरू होने वाला है।

UPSC civil services main 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) मेन्स के लिए आवेदन का पोर्टल खोल दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 प्री में सफल उम्मीदवार इस पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) भर सकते हैं। उम्मीदवारों को यहां अपनी आवेदन की जानकारी अपडेट करनी होगी। एप्लीकेशन विंडो 28 जून, 2026 तक खुली है। प्रीलिम्स में सफल रहे कैंडिडेट्स को यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए डिटेल्स ध्यान से भरना जरूरी है। यूपीएससी सीएसई 2026 प्री में कुल 1,016 अधिसूचित पदों के लिए 13,343 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा आयोजन 24 मई, 2026 को हुआ था।

कौन है डीएएफ के लिए योग्य ?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में सफल रहे उम्मीदवर 19 से 28 जून तक मेन्स फॉर्म भरने और फीस भरने के एलिजिबल हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2026 आवेदन विंडो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध होगी। यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए आखिरी तारीख तक या उससे पहले 200 रुपये की तय फीस जमा करनी होगी। ध्यान रहे डीएएफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

यूपीएससी सीएसई मेन 2026 डीएएफ भरने के स्टेप्स

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • डीएएफ का लिंक ढूंढें।
  • पर्सनल और कॉन्टैक्ट डिटेल्स वेरिफाई करें।
  • कैटेगरी और रिज़र्वेशन डिटेल्स, अगर कोई हों, तो अपडेट करें।
  • कैडर प्रेफरेंस ध्यान से भरें
  • अगर जरूरी हो, तो स्क्राइब या असिस्टिव डिवाइस डिटेल्स डालें।
  • 200 रुपये परीक्षा शुल्क अदा करें।
  • सभी डिटेल्स ध्यान से रिव्यू करें और आखिरी तारीख तक या उससे पहले फॉर्म जमा कर दें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।


कैंडिडेट्स को ये करना होगा

यूपीएससी ने चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करने और अपने आवेदन में दी गई डिटेल्स को अपडेट या पुन: सत्यापित करने की सलाह दी है। कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म में निजी जानकारी, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी स्टेटस, सेवा प्राथमिकता और दूसरी डिटेल्स से जुड़ी जानकारी होती है, जिनका इस्तेमाल भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरण में किया जाता है।

यूपीएससी सीएसई 2026 मेन्स 21 अगस्त से

सिविल सर्विसेज मेन्स एग्जामिनेशन 2026 21 अगस्त से शुरू होने वाला है। जो उम्मीदवार कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करेंगे, वे लिखित परीक्षा के लिए योग्य होंगे, जो थ्री-टियर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन प्रोसेस का दूसरा स्टेज है।

तीन स्टेज में होता है सिविल सर्विस एग्जाम

सिविल सर्विस एग्जाम तीन स्टेज में होता है, जिसमें प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन्स एग्जाम और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शामिल हैं। यह इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और दूसरी ग्रुप A और ग्रुप B सर्विस में भर्ती के लिए होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े किसी भी और अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपडेटेड रहें।

UP TET City Slip 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।