Credit Cards

UPSC Civil Services Mains 2025: एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें डाउनलोड का तरीका और परीक्षा शेड्यूल

UPSC Civil Services Mains 2025 की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल और पैटर्न भी आ गया है। योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 12:24 AM
Story continues below Advertisement
UPSC Civil Services मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने 2025 की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल और पैटर्न भी आ गया है। योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी मेन्स की परीक्षाएं 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए इस साल कुल 979 पदों की घोषणा की है। इनमें बेंचमार्क दिव्यांगजनों के लिए 38 पद आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय वन सेवा के लिए 150 पद शामिल हैं। इस परीक्षा के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आईएएएस), भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय व्यापार सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा सहित कई वर्गों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है।

इस परीक्षा में सिर्फ वही अभ्यर्थी हिस्सा लेने के योग्य हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में आयोजित यूपीएससी प्री 2025 की परीक्षा में हिस्सा लिया था और इसमें सफल रहे थे। बता दें, मेन्स परीक्षा उम्मीदवारों की लेखन क्षमता, विश्लेषण कौशल, विषय की गहरी समझ, नीति और प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर ज्ञान को परखती है। इसमें 1750 अंकों के 7 पेपर होंगे, साथ ही दो क्वालिफाइंग भाषा पेपर भी होंगे।

परीक्षा पैटर्न

कुल अंक : 1,750 (मेन्स के 7 पेपर)

योग्यता आधारित भाषा पेपर : 2 (इसमें मिले नंबर अंतिम रैंक में शामिल नहीं होंगे)


सभी पेपर वर्णात्मक होंगे, जिनमें विस्तृत और विश्लेषणात्मक उत्तर लिखने होंगे।

दो सत्र में होगी परीक्षा

पहला सत्र : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरा सत्र : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • सिविल सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन की जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि) डालें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
  • परीक्षा वाले दिन इसे परीक्षा केंद्र साथ ले जाना जरूरी है।
  • एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र और तिथि जैसी सभी जानकारी ध्यान से देख लें।

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।