Get App

UPSC CSE 2025 Marks:1071 अंक पाकर अनुज बने यूपीएससी टॉपर, यहां देखें सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों मिले को अंकों की पूरी सूची

UPSC CSE 2025 Marks: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंकों की पूरी सूची जारी की जा चुकी है। इस परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री को 1071 अंक मिले हैं। जानें मेरिट में शामिल अन्य उम्मीदवारों को कितने अंक मिले

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 5:44 PM
UPSC CSE 2025 Marks:1071 अंक पाकर अनुज बने यूपीएससी टॉपर, यहां देखें सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों मिले को अंकों की पूरी सूची
आयोग ने प्राप्तांकों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है।

UPSC CSE 2025 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 में सफल उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने उम्मीदवारों के प्राप्तांकों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है। इसमें मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, रिटन एग्जाम के मार्क्स, पीटी मार्क्स और फाइनल मार्क्स हैं।

कमीशन द्वारा यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों बाद मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के अंकों की सूची जारी की गई है। ये उम्मीदवार तीसरे राउंड, यानी इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए थे।

यूपीएससी टॉपर मार्क्स

यूपीएससी सीएसई 2025 में, अनुज अग्निहोत्री ने कुल 1071 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जिसमें लिखित परीक्षा में 867 मार्क्स और पर्सनैलिटी टेस्ट में 204 मार्क्स शामिल हैं। राजेश्वरी सुवे एम ने 1067 मार्क्स (865 रिटन और 202 इंटरव्यू) के साथ AIR 2 हासिल की। वहीं, तीसरी स्थान पर रहे अकांश ढुल ने 1057 मार्क्स प्राप्त किए थ। उन्हें लिखित परीक्षा में 864 और इंटरव्यू में 193 स्कोर अंक मिले थे। राघव झुनझुनवाला ने कुल 1042 मार्क्स (847 रिटन और 195 इंटरव्यू) के साथ AIR 4 हासिल की, जबकि ईशान भटनागर ने 1038 मार्क्स के साथ AIR 5 हासिल किया, जिसमें रिटन एग्जाम में 823 और पर्सनैलिटी टेस्ट में 215 मार्क्स शामिल हैं।

सफल उम्मीदवार इस तरह देंखें अपने अंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें