UPSC CSE Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स 2026 का आयोजन रविवार, 24 मई, 2026 को किया जाएगा। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा ने लाखों युवा हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे युवाओं को कल परीक्षा केंद्र पर किन दिशा-निर्देशों का पालन करना है, इसके बारे में उनके एडमिट कार्ड में काफी सख्त हिदायतें दी गई हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक निर्देशों में बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज और स्टेशनरी आइटम्स साथ लाने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ई-एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो और QR कोड जैसी डिटेल्स वेरिफाई कर लें।
