MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा कर 23 मई रात 12:00 बजे तक कर दी है। यानी इसके तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। यह मध्य प्रदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए एक शानदार मौका है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भोपाल में एमपीईएसबी ने डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन में 1200 हॉस्पिटल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा एमपीईएसबी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस 7 मई 2026 को शुरू हुआ था।
एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती 2026 : खास बातें
एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2026 की खास बातों की यहां दी गई हैं :
कंडक्टिंग बॉडी मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB)
आवेदन शुरू होने की तारीख 7 मई, 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मई, 2026
आवेदन सुधार विंडो 7-26 मई, 2026
शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा पास
आवेदन शुल्क Rs 500 (जनरल), Rs 250 (SC/ST/OBC/PwD)
सैलरी Rs 15,500 - Rs 49,000 (लेवल 1 पे स्केल)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन रिटन एग्जाम
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in
हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती 2026 योग्यता नियम
एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यहां दिए जा रहे योग्यता मानदंड को ध्यान में रखना चाहिए :