SSC CGL 2026 New Exam Pattern: इस परीक्षा में मैथ्स और रीजनिंग के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 मिनट, जानें क्या है एसएससी सीजीएल में लागू सेक्शनल टाइमिंग

SSC CGL 2026 New Exam Pattern: एसएससी सीजीएल 2026 की भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव टीयर 1 और टीयर 2 - दोनों परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके तहत उम्मीदवारों को मैथ्स और रीजनिंग के सवालों को हल करने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। आइए जानें

अपडेटेड May 22, 2026 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
एसएससी सीजीएल की टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग को लागू किया गया है।

SSC CGL 2026 New Exam Pattern: एसएससी सीजीएल के नए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा पैटर्न में एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग (Sectional Timing) को लागू किया गया है। पहले उम्मीदवारों के पास पूरे पेपर को हल करने के लिए एकमुश्त समय होता था, जिसमें वे अपनी मर्जी से किसी भी विषय को कितना भी समय दे सकते थे। लेकिन अब, टीयर 1 और टीयर 2 दोनों चरणों में हर एक विषय के लिए समय सीमा तय कर दी गई है।

टीयर 1 परीक्षा में रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, इंग्लिश आदि हर विषय के लिए 15 मिनट का अलग टाइमर होगा, और उम्मीदवार उस सेक्शन को पूरा किए बिना अगले सेक्शन पर नहीं जा सकेंगे। टीयर 2 में भी इसी तरह सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है। यह नियम प्री और मेन्स दोनों स्तर की परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

पहली बार लागू हुआ ऐसा नियम

एसएससी सीजीएल परीक्षा में ऐसा नियम पहली बार लागू किया गया है। उम्मीदवार इसमें एक सेक्शन का समय दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जैसे ही एक सेक्शन का समय खत्म होगा, स्क्रीन अपने आप अगले सेक्शन पर चली जाएगी। ऐसे में अब सिर्फ वही उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे जिनकी स्पीड और चारों विषयों पर मजबूत पकड़ होगी।

सेक्शनल टाइमिंग का विवरण

प्री परीक्षा के लिए : मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को हर हिस्से के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।


मेंस परीक्षा के लिए

पेपर 1 में सेक्शन 1: मैथ्स और रीजनिंग में प्रत्येक विषय के 30-30 प्रश्न हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा।

सेक्शन 2 में इंग्लिश : 45 प्रश्न हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।

जनरल अवेयरनेस : के 25 प्रश्न हल करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

सेक्शन 3: में कंप्यूटर नॉलेज के प्रश्न आएंगे जिसके 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट मिलेंगे।

एसएससी सीजीएल ने जारी किया नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 12256 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

एसएससी सीजीएल ग्रुप बी और ग्रुप सी के 12,256 पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 22 जून को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन, जानें कितना मिलेगा वेतन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।