UPSC NDA I 2026 Exam Dates: इस दिन होगी यूपीएससी एनडीए एनए 1 की परीक्षा, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परीक्षा कार्यक्रम

UPSC NDA I 2026 Exam Dates: यूपीएससी ने एनडीए एनए 1 का परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें किस दिन होगी ये परीक्षा

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
एनडीए और एनए 1 की परीक्षा 12 अप्रैल आयाजित की जाएगी।

UPSC NDA I 2026 Exam Dates: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन दोनों परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग की जारी दी गई है। इसके मुताबिक एनडीए और एनए 1 की परीक्षा 12 अप्रैल आयाजित की जाएगी। परीक्षा 2 शिफ्ट में सुबह 10 से लेकर दोपहर 12:30 तक और अपरान्ह 2 से सायं 4:30 तक होगी।

394 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एनडीए के अंतर्गत सेना में 208, नौसेना में 42, वायुसेना (फ्लाइंग) में 92, एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (Tech) में 18, एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (Non Tech) में 10 पद हैं, जिसमें 2 महिला पद हैं। नौसेना एकेडमी में 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम है, जिसमें 3 महिला पद हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पहली शिफ्ट में होगा मैथ्स का पेपर

यूपीएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 12 अप्रैल पहली शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे के बीच मैथमेटिक्स पेपर (सब्जेक्ट कोड 1) का आयोजन होगा। वहीं, दूसरी पाली में 2 से सायं 4:30 बजे के बीच जनरल एबिलिटी टेस्ट (सब्जेक्ट कोड 2) होगा।

परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड


एनडीए और एनए 1 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम जारी होगा, जिसे अभ्यर्थियों को डाउनलोड कर प्रिंट करना होगा। सभी योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल और वैध पहचान पत्र जरूर ले जाना होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया जायेगा।

एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती की पहली पाली में मैथमेटिक्स का पेपर 300 अंकों का होगा। दूसरी पाली की परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो 600 अंकों के लिए होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए योग्य माने जाएंगे। इंटरव्यू कुल 900 अंकों के लिए होगा।

परीक्षा शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में 'Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • इससे एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।
  • परीक्षा कार्यक्रम ध्यान से चेक और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Calendar 2026: साल में कब-कब होंगी एसएससी परीक्षा? देखें कैलेंडर, एसएससी ने जारी किया 12 बड़ी भर्तियों का कार्यक्रम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।