Get App

UPSC Prelims Results 2026: पहले ही पायदान पर बाहर हुए 97.33% उम्मीदवार, सीएसई और आईएफएस के लिए प्री परीक्षा में चुने गए सिर्फ 13,343 कैंडिडेट

UPSC Prelims Results 2026: यूपीएससी ने आईएफएस और सीएसई के प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह यूपीएससी परीक्षा का पहला चरण है, लेकिन इसमें 97.33% उम्मीवारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। प्री परीक्षा में कुल 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 1:24 PM
UPSC Prelims Results 2026: पहले ही पायदान पर बाहर हुए 97.33% उम्मीदवार, सीएसई और आईएफएस के लिए प्री परीक्षा में चुने गए सिर्फ 13,343 कैंडिडेट
इस साल 24 मई 2026 को हुए प्री एग्जाम में 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

UPSC Prelims Results 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन (CSE), 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए। यूपीएससी सीएसई को देश के सबसे प्रतिष्ठित सेवा माना जाता है और इसकी परीक्षा में हर साल हजारों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते हैं। तीन चरणों की चयन प्रक्रिया में प्री परीक्षा पहला चरण है। प्री परीक्षा सीएसई और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) एग्जामिनेशन दोनों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का काम करता है। इसमें चुने गए उम्मीवार दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं। इस साल 24 मई 2026 को हुए प्री एग्जाम में 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

आयोग के मुताबिक, कुल 13,343 कैंडिडेट्स को सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। वहीं आईएफएस के लिए 1,046 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी चयनित कैंडिडेट्स का चयन अस्थायी है और परीक्षा नियमों के तहत तय पात्रता शर्तों को पूरा करने पर निर्भर है। उम्मीदवारों का रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल फॉर्मेट के रूप में जारी किया गया है। इसमें सिर्फ चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर हैं। जबकि मार्क्स और कट-ऑफ फाइनल रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1016 पदों की अधिसूचना जारी की थी।

5 लाख उम्मीदवारों के बीच कॉम्‍पटिशन

यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। इस साल करीब 8.19 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन परीक्षा में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। इस साल प्रीलिम्‍स परीक्षा में करीब 2.67% उम्‍मीदवार पास हुए हैं जबकि लगभग 97.33% अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। यूपीएससी की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। अनुमान है कि परीक्षा में बैठने वाले करीब 98.5 प्रतिशत उम्मीदवार अंतिम चयन सूची से बाहर हो जाते हैं।

19 जून से खुलेगी मेन्स की रजिस्ट्रेशन विंडो

सिविल सर्विसेज मेन्स रजिस्ट्रेशन विंडो 19 जून से खुलेगी। यूपीएससी ने घोषणा की है कि सीएसई (मेन) के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 19 जून से 28 जून, 2026 के बीच जरूरी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान, उम्मीदवारों को 200 रुपये की तय परीक्षा फीस जमा करनी होगी, सिवाय उन उम्मीदवारों के जिन्हें नियमों के तहत छूट मिली है, जिनमें महिला, PwBD, SC और ST उम्मीदवार शामिल हैं।

हेल्पलाइन पर दूर करें डाउट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें