Get App

UPSC topper Scores: मामूली अंतर से अनुज बने टॉपर और राजेश्वरी को मिला दूसरा स्थान, यूपीएससी के टॉपर के कुल अंक रहे 52.88%

UPSC topper Scores: यूपीएससी 2025 में टॉपर बने अनुज अग्निहोत्री मात्र 52.88% अंक पाकर टॉपर बने हैं। इतना ही नहीं, इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाली राजेश्वरी सुवे एम बहुत कम अंकों के अंतर से पिछड़ गईं। ये बताता है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कितनी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 2:53 PM
UPSC topper Scores: मामूली अंतर से अनुज बने टॉपर और राजेश्वरी को मिला दूसरा स्थान, यूपीएससी के टॉपर के कुल अंक रहे 52.88%
यूपीएसई सीएसई 2025 में शीर्ष स्थान पर रहे उम्मीदवारों के कुल अंकों के बीच अंतर बहुत कम रहा।

UPSC topper Scores: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के नतीजे आने के बाद से लोगों के बीच टॉपर के अंकों, रैंक और प्रदर्शन पर खूब चर्चा हो रही है। यह चर्चा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यूपीएससी सीएसई 2025 की परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वाले उम्मीदवारों के कुल अंकों में बहुत कम अंतर रहा है। देश की सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान पक्का करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने मात्र 52.88% अंक प्राप्त किए हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 की परीक्षा में उन्हें कुल 1071 अंक मिले हैं, जो कुल जो कुल मार्क्स का लगभग 52.88% है।

बता दें, आयोग ने 6 मार्च, 2026 को यूपीएससी सीएसई 2025 भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित किया था। इसके बाद परीक्षा के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की मार्कशीट और रैंक भी जारी की गई। आयोग द्वारा जारी अंकों से पता चलता है कि टॉप रैंक वाले उम्मीदवार ने कुल अंक के आधे से थोड़ा ज्यादा अंक हासिल कर पहले स्थान पर परचम लहराया। यूपीएससी सीएसई तीन चरणों की परीक्षा होती है, जिसमें प्री, मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट होत हैं। यह परीक्षा कुल 2025 अंकों की होती है, जिसमें रिटन मेन्स एग्जाम के 1750 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट के 275 अंक होते हैं, जिससे कुल मार्क्स 2025 हो जाते हैं।

इस परीक्षा में टॉपर रहे अनुज अग्निहोत्री को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/पीटी में मिले अंक इस प्रकार हैं:

लिखित मुख्य परीक्षा में 867 अंक

पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में 204 अंक

बस 4 अंकों की कमी से राजेश्वरी सुवे को मिला 2 स्थान

यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं राजेश्वरी सुवे एम ने 1067 अंक हासिल किए, जो टॉपर से सिर्फ चार अंक पीछे हैं। उनके स्कोर में मेन्स में 865 अंक और इंटरव्यू में 202 अंक शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें