SBI Clerk Mains 2026 Scorecard: एसबीआई क्लर्क मेन्स की आंसर की और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देखें, आसान स्टेप से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

SBI Clerk Mains 2026 Scorecard: एसबीआई बैंक ने क्लर्क मुख्य परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट्स और स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें यहां बताए जा रहे आसान स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट 27 फरवरी को घोषित किया गया था।

SBI Clerk Mains 2026 Scorecard: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 देने वाले उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी खबर है। बैंक ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 की रिस्पॉन्स शीट, स्कोरकार्ड और आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

देश के प्रमुख बैंक एसबीआई ने एक बयान में कहा कि रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिंक के साथ कैंडिडेट का स्कोरकार्ड और आंसर की 10.03.2026 से उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट 27 फरवरी को घोषित किया जा चुका है और बैंक ने अब रिस्पॉन्स शीट जारी की है। परीक्षा में उम्मीदवारों ने सवालों के जो उत्तर दिए हैं उसके विस्तृत रिकॉर्ड के साथ अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • करंट ओपनिंग्स टैब खोलें।
  • SBI क्लर्क मेन्स रिस्पॉन्स शीट/आंसर की 2026 का लिंक देखें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • रेफरेंस के लिए रिस्पॉन्स शीट, आंसर की और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

फाइनल स्कोर का अनुमान


रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक उत्तर कुंजी की मदद से, उम्मीदवार अपने अनुमानित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाता है, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। बिना जवाब वाले सवालों का कोई नंबर नहीं होता है।

मुख्य परीक्षा के बाद क्या?

मुख्य परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना होगा। इस चरण में उम्मीदवार की उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की लोकल भाषा को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता का पता लगाया जाता है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के बाद, बैंक जूनियर एसोसिएट पोस्ट पर भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।

UP Police SI Admit Card 2026: सब इंस्पेक्टर भर्ती का हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, जानें कब है परीक्षा और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।