UPSC Vacancy 2026: दिल्ली के शिक्षा विभाग में 800 से ज्यादा पदों पर प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की होगी भर्ती, जानें आवेदन कैसे करें और क्या है लास्ट डेट

UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने दिल्ली के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 800 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 7:30 AM
उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली शिक्षा विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के लिए शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्ट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 828 खाली पदों पर भर्ती शुरू की गई है।

आयोग भर्ती संख्या 26075101725 प्रिंसपल और वैकेंसी नंबर 26075102725 के जरिए वाइस प्रिंसिपल की भर्ती करेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रिंसपल भर्ती की जरूरी जानकारी

भर्ती : प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिंपल भर्ती 2026

आयोग : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

पद : 828 (प्रिसिंपल- 124, वाइस प्रिंसिपल- 704)


वेबसाइट : upsconline.nic.in

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 अगस्त 2026

योग्यता : ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुशन के साथ अनुभव

सैलरी : प्रिंसिपल पोस्ट पर 7वें वेतन आयोग के मुताबिक लेवल 12 और वाइस प्रिंसिपल को लेवल 10 आधार पर सैलरी मिलेगी।

यूपीएससी प्रिंसिपल भर्ती के लिए योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री।

मान्यता प्राप्त हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्कूल/ इंटरमीडिएट कॉलेज में बतौर वाइस प्रिंसिंपल या पीजीटी/टीजीटी टीचर के रूप में 10 साल की सेवा दी हो।

जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 50 वर्ष, ओबीसी के लिए 53 वर्ष और एससी/एसटी अभ्यर्थी 55 साल तक योग्य हैं। पीडब्ल्यूबीडी आवेदक को उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी जा सकती है लेकिन अधिकतम उम्र सीमा 56 साल के अधीन रहेगी।

यूपीएससी वाइस प्रिंसिपल के लिए शैक्षिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री हासिल की हो।
  • मास्टर्स की डिग्री भी पूरी कर चुके हों।
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पद 2 साल या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद 3 साल का अनुभव रखते हों।
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 और एससी/एसटी को 40 वर्ष उम्र सीमा तय की गई है।
  • पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट नियमानुसार मिलेगी। (अधिकतम उम्र 56 वर्ष तक)

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के पहले स्टेज में पेन और पेपर मोड में कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार भी आयोग द्वारा ही लिए जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के प्रिंट आउट के साथ अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होना होगा। यह 100 नंबर का होगा। जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं।
  • यहां पहले बेसिक जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन कराएं।
  • अगर आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो New Registration पर जाकर पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी।
  • फिर लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • अब संबंधित वैकेंसी नंबर के सामने आपको Apply online का लिंक मिलेगा।
  • यहां अपनी जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • सभी कॉलम भरने के बाद आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, डिग्री, मार्कसीट आदि सही साइज में अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें।
  • आगे रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

NTA Young Professional Vacancy 2026: एनटीए ने 16 युवा पेशेवरों के पदों पर शुरू की भर्ती, यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए करें आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।