Get App

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें अप्लाई

UPSC EPFO Recruitment 2025: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इंफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंटेंट ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इनके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 10:21 PM
UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें अप्लाई
UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में 230 पदों पर भर्ती निकली है

UPSC EPFO Recruitment 2025 News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर और इंफोर्समेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इंफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंटेंट ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इनके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त, 2025 है। इस भर्ती अभियान के तहत 230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई, 2025 से जारी है। 18 अगस्त, 2025 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। चयन सीधी भर्ती के माध्यम से किया जाएगा।

पदों की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें