UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भरने की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती का नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2026 को जारी किया था। इन पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-2 से पे लेवल-4 के तहत निर्धारित है। वेतनमान 19,900 रुपये से 81,100 रुपये तक है।
अधिसूचना जारी 3 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026
शैक्षिक योग्यता : इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र और संबंधित कंप्यूटर अनुभव होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी का यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 उत्तीर्ण होना और वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 3 वर्ष और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 2 वर्ष का कंप्यूटर अनुभव निर्धारित किया गया है।
उम्र सीमा : भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा। चयन के चरण इस प्रकार हैं:
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा।