UPSSSC FSL Recruitment 2026: फॉरेंसिक साइंस लैब में बंपर पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, पीईटी 2025 पास कर सकते हैं आवेदन

UPSSSC FSL Recruitment 2026: यूपी में फॉरेंसिक साइंस लैब में बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए पीईटी 2025 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छु और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 7:30 AM
अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

UPSSSC FSL Recruitment 2026: साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डिग्री ले चुके उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के फॉरेंसिक साइंस लैब में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिल सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी' (FSL) विभाग के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 208 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी PET 2025 परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 17 अगस्त 2026

आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 24 अगस्त 2026


पदों का ब्यौरा और सैलरी

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, लखनऊ में दो अलग-अलग श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी :

साइंटिफिक असिस्टेंट : इसके लिए कुल 147 पद आरक्षित किए गए हैं। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) के तहत शानदार वेतन मिलेगा।

लेबोरेटरी असिस्टेंट : इसके तहत कुल 61 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पेलेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100) के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने कुछ अनिवार्य शर्तें तय की हैं :

पीईटी 2025 स्कोरकार्ड : उम्मीदवार का 'UPSSSC PET-2025' में शामिल होना और वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है, क्योंकि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग पीईटी के अंकों के आधार पर ही होगी।

शैक्षणिक योग्यता : संबंधित पद और विषय के अनुसार उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजिकल साइंस (बॉटनी, जूलोजी, बायोटेक्नोलॉजी आदि) या फॉरेंसिक साइंस में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर विषय से जुड़े पदों के लिए बी.एससी कंप्यूटर साइंस, बी.टेक या NIELIT से 'A' लेवल डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा : 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (यों सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुल्क केवल ₹25 रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें फॉरेंसिक साइंस एवं संबंधित विषय, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी तथा उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

UPSSSC ASO Answer Key 2026: एएसओ/एआरओ मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, 02 अगस्त तक आपत्ति जताने का दिया मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।