UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर शुरू हुई भर्ती, पीईटी स्कोर वाले कर सकते हैं आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए पीईटी 2025 स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 8:19 PM
यह भर्ती पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर होनी है

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अच्छे पद पर सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों की इच्छा राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने पूरी कर दी है। बोर्ड ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर के 1829 पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। लेकिन इस भर्ती का सबसे ज्यादा लाभ पीईटी स्कोर धारक उम्मीदवारों को मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 में हिस्सा लिया था और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 03 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को 10 अगस्त 2026 तक संशोधन का मौका मिलेगा।

किस विभाग में कितने पद?

विभाग पद का नाम रिक्तियां

उत्तर प्रदेश आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय सहायक लेखाकार 609

नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश सहायक लेखाकार 600


यूपी आवास एवं विकास परिषद सहायक लेखाकार 156

स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा निदेशालय (सामान्य) लेखा परीक्षक 148

स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा निदेशालय (विशेष) लेखा परीक्षक 14

यूपी वन निगम सहायक लेखाकार 67

नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश लेखा परीक्षक 60

यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सहायक लेखाकार 82

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (विशेष) सहायक लेखाकार 4

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद सहायक लेखाकार 4

विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेज सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक विभिन्न

उद्योग विकास विभाग (सामान्य) सहायक लेखाकार 68

उद्योग विकास विभाग (विशेष) सहायक लेखाकार 1

ये कर सकते हैं आवेदन 

शैक्षिक योग्यता : सहायक लेखाकार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक यानी बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना भी जरूरी है। वहीं, लेखा परीक्षक यानी ऑडिटर पद के लिए उम्मीदवार का बीकॉम या उसके समकक्ष डिग्रीधारी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा और लेखाकार स्तर के लेखांकन का ज्ञान होना भी जरूरी है।

आयु सीमा : आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

पीईटी-2025 उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

यह भर्ती पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर होनी है, इसलिए पिछले साल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • पीईटी-2025 से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपनी पसंद के पद का चयन करना होगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC CBT-2 2026: एनटीपीसी सीबीटी 2 की आंसर की पर 22 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, 5,810 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।