WBSSC Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 8,477 पदों पर नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। ये भर्ती ग्रुप C और ग्रुप D कैटगरी में की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म की शुरुआत 16 सितंबर 2025 से हो रही है। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपना आवेदन पूरा कर लें।
