जीरोधा के को फाउंडर निखिल कामत अपने निवेश आइडिया और बेबाक नजरिये के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपने साथ काम करने की पेशकश की है। निखिल ने दो हाई स्टेक पदों के लिए गहरी एनालिटिकल समझ रखने वाले कैंडिडेट से एप्लिकेशन आमंत्रित की है। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य एनालिसिस पर वास्तविक समझ को प्राथमिकता देने का साफ संकेत दिया। अपने पोस्ट ने में कामथ ने लिखा है, ‘यह रोल सतही स्तर की सोच वालों के लिए नहीं है।’