AC में सोने से सूख जाता है गला?  पानी से भरा बर्तन रखिए और पाएं राहत, जानिए कैसे करता है कमाल

How to sleep better in ac room: AC में सोते समय कमरे में पानी से भरा बर्तन रखना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह उपाय गले में खराश, नाक बंद होने और त्वचा के सूखने जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। यह कमरे में नमी बनाए रखता है और वातावरण को संतुलित करता है

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
How to sleep better in ac room: AC की हवा सिर्फ शरीर को ठंडक नहीं देती, बल्कि त्वचा की सारी नमी भी चुरा लेती है।

गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए AC का इस्तेमाल आम बात हो गई है। ठंडी हवा में चैन की नींद तो मिलती है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। खासकर रातभर AC चलाने के बाद सुबह उठते ही गले में खराश, नाक बंद या त्वचा का रूखापन जैसी समस्याएं बहुत से लोगों को परेशान करती हैं। दरअसल, AC की ठंडी और शुष्क हवा कमरे की नमी को खत्म कर देती है, जिससे शरीर में नमी की कमी महसूस होती है। ऐसे में एक छोटा सा उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है।

AC वाले कमरे में पानी से भरा एक बर्तन रखना। ये न सिर्फ कमरे में नमी बनाए रखता है, बल्कि कई दूसरी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। इस साधारण-से दिखने वाले उपाय के पीछे छिपे हैं कई बड़े फायदे, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

  1. रूम की नमी बनाए रखने में मददगार

AC की ठंडी हवा और बंद दरवाजे-खिड़कियां कमरे को बिल्कुल सूखा बना देते हैं। ऐसे में पानी से भरा बर्तन कमरे की हवा में नमी बनाए रखता है। इससे वातावरण संतुलित रहता है और हवा इतनी शुष्क नहीं लगती।

  1. गले की खराश और बंद नाक से राहत


AC की ठंडी हवा सीधे गले और नाक की नमी को सोख लेती है, जिससे खराश और जकड़न हो सकती है। लेकिन अगर कमरे में पानी से भरा बर्तन रखा जाए, तो यह हवा में मॉइश्चर लाकर इन दिक्कतों से बचाता है।

  1. बच्चों के लिए है वरदान

छोटे बच्चों को एसी की ठंडी हवा जल्दी परेशान करती है। उन्हें अक्सर खांसी, सर्दी और ड्राई स्किन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में कमरे में रखा पानी बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

  1. त्वचा की नमी को बनाए रखता है

AC की हवा सिर्फ शरीर को ठंडक नहीं देती, बल्कि त्वचा की सारी नमी भी चुरा लेती है। नतीजा – रूखी, बेजान स्किन। लेकिन अगर कमरे में पानी से भरा बर्तन हो, तो त्वचा में नमी बनी रहती है और वो हेल्दी दिखती है।

  1. बिना खर्च का उपाय, असर सौ फीसदी

इस उपाय में किसी इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमिडिफायर की जरूरत नहीं पड़ती। बस एक स्टील, मिट्टी या प्लास्टिक का बर्तन भरकर कमरे में रख दीजिए। ये न सिर्फ किफायती है, बल्कि पूरी तरह इको-फ्रेंडली भी है।

Walnuts Storage Tips: गलत स्टोरेज से बिगड़ सकता है अखरोट का स्वाद, इन तरीकों से सालभर रखें फ्रेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।