कितना खतरनाक हो सकता है खाना खाने के तुरंत बाद नहाना? जानें

लाइफस्टाइल कोच ने बताया, यह बात शरीर के सरल सांइस से जुड़ी है। खाना खाने के बाद कम से कम डेढ़ से ढाई घंटे का गैप रखकर ही नहाना चाहिए। अगर भोजन भारी हो, तो नहाने से पहले थोड़ा और ज्यादा समय इंतजार करना बेहतर है।

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 9:27 PM
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं और गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं

रोज नहाना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। नहाने से हमें फ्रेश फील करते हैं और इससे हमारे स्किन से गंदगी भी हट जाती है। लेकिन अगर इसे गलत समय पर किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। इससे पेट दर्द और डाइजेशन की समस्या हो सकती है। हाल ही में एक लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में उन्होंने बताया कि खाने के तुरंत बाद गर्म या ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए, खासकर उनको जिनको पहले से ही डाइजेशन संबंधी समस्या हो।

लाइफस्टाइल कोच ने बताया, "यह बात शरीर के सरल सांइस से जुड़ी है। खाना खाने के बाद कम से कम डेढ़ से ढाई घंटे का गैप रखकर ही नहाना चाहिए। अगर भोजन भारी हो, तो नहाने से पहले थोड़ा और ज्यादा समय इंतजार करना बेहतर है।

खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए


कोच ने बताया, "यह बहुत आसान है। जैसे ही हम खाना खाते हैं, पाचन शुरू हो जाता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें आंत और डाइजेशन अंगों तक सही तरीके से रक्त और ऊर्जा पहुंचाना जरूरी होता है। डाइजेशन के लिए सही ब्लड सर्कुलेशन बहुत अहम है। खाना खाने के बाद शरीर का ब्लड सर्कुलेशन डाइजेशन अंगों की ओर बढ़ जाता है, ताकि भोजन को तोड़ा जा सके, पोषक तत्वों को अवशोषित किया जा सके और एंजाइम सही तरीके से काम कर सकें। इसी समय आपका पैरासिम्पेथेटिक सिस्टम यानी ‘आराम और डाइजेशन’ तंत्र सक्रिय होता है।"

ठंडे पानी से नाहाने से क्या होता है

ल्यूक कॉउटिन्हो के मुताबिक, अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं और गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं और ब्लड का सर्कुलेशन पाचन अंगों से हटकर स्किन और शरीर के अन्य हिस्सों में चला जाता है। वहीं, अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन सीमित हो जाता है।

इन लोगों को बचना चाहिए

ल्यूक के अनुसार, अगर आपको आईबीएस, कोलाइटिस, क्रोहन रोग, पेट फूलना, गैस, एसिड रिफ्लक्स, कब्ज या कमजोर पाचन की समस्या है, तो खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना बहुत जरूरी है। वे कहते हैं, "जब आपकी आंत पहले से ठीक से काम नहीं कर रही होती, तब गलत समय पर नहाना उपचार को धीमा कर सकता है और सूजन बढ़ा सकता है।"

खाना खाने के बाद कब नहाएं

ल्यूक कॉउटिन्हो के मुताबिक, या तो खाने से पहले नहा लें या फिर खाने के 90 से 120 मिनट बाद नहाएं, खासकर अगर आपने हैवी भोजन किया हो। वे कहते हैं, "अक्सर लोग तुरंत कोई असर महसूस नहीं करते, लेकिन पाचन तंत्र में बार-बार रुकावट आने से धीरे-धीरे ऐसी समस्याएं हो सकती हैं जिन्हें हम देर होने तक नजरअंदाज करते रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आप कभी-कभी खाना खाने के बाद नहाते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। शरीर इस तरह की छोटी आदतों को संभाल सकता है, लेकिन इसे रोजाना की आदत न बनाएं।"

Breakfast Ideas: तेजी से घटाना चाहते हैं अपना वजन, आज से ही हर रोज ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें, फिर देखें फर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।