Aloe Vera Gel: एलोवेरा जेल हर किसी के लिए नहीं, जानिए किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Disadvantages of Aloe Vera Gel: एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हर किसी के लिए सही नहीं होता। लगाने से पहले कुछ सावधानियां रखना जरूरी है, क्योंकि गलत उपयोग से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसे सही तरीके और स्थिति के अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि स्किन सुरक्षित रहे

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Disadvantages of Aloe Vera Gel:  एलोवेरा में विटामिन A, C, E, B1, B2, B3, B6, B12 और फोलिक एसिड पाए जाते हैं।

एलोवेरा जेल को स्किन केयर की दुनिया में एक नेचुरल और असरदार उपाय माना जाता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने, जलन कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसी वजह से आजकल लोग इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर रहे हैं। हालांकि, हर नेचुरल चीज हर किसी के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पहले कुछ सावधानियों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों की स्किन पर इसका उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है।

गलत तरीके या बिना जानकारी के इस्तेमाल करने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और स्थिति को समझना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके और इसका सही लाभ मिल सके।

सही इस्तेमाल का तरीका


एलोवेरा जेल को लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करना चाहिए। इसे और असरदार बनाने के लिए कुछ लोग इसमें टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाते हैं, जिससे स्किन इंफेक्शन और बैक्टीरिया का खतरा कम हो सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

एलोवेरा में विटामिन A, C, E, B1, B2, B3, B6, B12 और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो स्किन को पोषण देते हैं।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

कुछ लोगों को एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। जिन लोगों की स्किन पर एक्टिव पिंपल्स हैं, उन्हें जलन या खुजली की समस्या हो सकती है।

ऑयली स्किन वालों के लिए रिस्क

ऑयली स्किन वाले लोग अगर ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल लगाकर रखते हैं तो छोटे-छोटे दाने निकलने की समस्या हो सकती है, इसलिए इसका सीमित इस्तेमाल करना बेहतर है।

सर्जरी और खास स्थितियों में बचाव

अगर किसी ने स्किन पर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है, तो एलोवेरा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रेगनेंट महिलाओं और छोटे बच्चों को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, वरना एलर्जी का खतरा हो सकता है।

1 मिनट में जानें केला असली है या नकली, FSSAI ने बताए आसान तरीके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।