आजकल नेचुरल ब्यूटी की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई चाहता है कि चेहरे पर बिना मेकअप के भी ताजगी और हल्का गुलाबी निखार नजर आए। ऐसे में चुकंदर एक आसान और भरोसेमंद घरेलू विकल्प बनकर सामने आता है। इसका प्राकृतिक रंग गालों को सौम्य पिंक टोन देता है, जिससे चेहरा तुरंत फ्रेश और खिलाखिला दिखने लगता है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल नहीं होते, इसलिए यह त्वचा के लिए अपेाकृत सुरक्षित माना जाता है।
विटामिन C, आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर स्किन को हल्का पोषण भी देता है, जिससे नैचुरल ग्लो उभरने में मदद मिल सकती है। अगर आप कम मेहनत में सॉफ्ट और हेल्दी लुक चाहती हैं, तो यह एक सरल और किफायती उपाय हो सकता है।
रंग ही नहीं, सेहत भी देता है
चुकंदर सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का जरिया नहीं, बल्कि इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करते हैं। इससे गालों पर धीरे-धीरे हेल्दी ग्लो नजर आने लगता है। यानी एक ही उपाय में मेकअप और स्किन केयर दोनों का फायदा।
एक चुकंदर को काटकर मिक्सर में पीस लें और कपड़े से छानकर उसका रस निकाल लें। इसे साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। रोज थोड़ा-सा रस कॉटन या उंगलियों से गालों पर लगाएं। यह टिंट कई घंटों तक टिका रहता है।
दो चम्मच चुकंदर का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर छोटे जार में स्टोर करें। यह ब्लश गालों को रंग देने के साथ नमी भी देता है, खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।
चुकंदर का छोटा टुकड़ा छीलकर गालों पर हल्के हाथ से रगड़ें और उंगलियों से ब्लेंड कर लें। इंस्टेंट पिंक ग्लो के लिए यह आसान तरीका है।
चुकंदर दाग छोड़ सकता है, इसलिए संभलकर लगाएं। पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आमतौर पर इसका रंग 4–6 घंटे तक रहता है। रस फ्रिज में एक हफ्ते और एलोवेरा वाला मिश्रण 10–14 दिन तक सुरक्षित रहता है। बदबू या रंग बदलने पर इस्तेमाल न करें।