सुबह या शाम? क्या है बीयर पीने का सही समय, जानें इसकी पूरी जानकारी

What is the best time to drink: क्या आपको बीयर रात के खाने से पहले पीनी चाहिए या बाद में? अगर यह सवाल आपके दिमाग में भी घूम रहा है, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। सही समय और तरीका अपनाने से बीयर का सेवन सेहत पर कम असर डालता है और आप इसे सुरक्षित रूप से एंजॉय कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
What is the best time to drink: रात में बियर पीना सुबह की तुलना में बेहतर माना जाता है।

आजकल काम का दबाव, ऑफिस की थकान और रोजमर्रा की भागदौड़ के कारण कई लोग थोड़ी राहत पाने के लिए बियर का सहारा लेते हैं। ठंडी बियर पीते ही शरीर में तुरंत ताजगी और ऊर्जा का अहसास होता है, जो मानसिक और शारीरिक थकान को कुछ देर के लिए कम कर देता है। हालांकि, बियर पीने का सही समय सेहत के लिहाज से बेहद मायने रखता है। सुबह पीने और रात को पीने के शरीर पर अलग-अलग असर होते हैं। सुबह बियर पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तब शरीर डिटॉक्स मोड में होता है और शराब तेजी से एब्जॉर्ब हो जाती है, जिससे नशा जल्दी बढ़ सकता है और ब्लड शुगर गिर सकती है।

वहीं, रात में सीमित मात्रा में बियर पीना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि तब शरीर अधिक एक्टिव होता है और पाचन प्रणाली सामान्य स्थिति में रहती है। सही समय और मात्रा में बियर का सेवन करना जरूरी है।

सुबह बियर


सुबह का समय शरीर के लिए डिटॉक्स मोड होता है। खाली पेट बियर पीना तेजी से एब्जॉर्प्शन बढ़ाता है। इसके परिणामस्वरूप नशा जल्दी और ज्यादा हो सकता है। ब्लड शुगर गिर सकती है, दिनभर सुस्ती, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है। लगातार सुबह बियर पीने से डिपेंडेंसी भी बढ़ सकती है, जो मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से नुकसानदेह है।

रात में बियर

रात में बियर पीना सुबह की तुलना में बेहतर माना जाता है। दिनभर शरीर सक्रिय रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम सामान्य स्थिति में होता है। फिर भी सीमित मात्रा में पीना चाहिए। सोने से ठीक पहले बियर लेने पर नींद की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। बार-बार पेशाब की जरूरत नींद तोड़ सकती है और अगले दिन हैंगओवर का खतरा बढ़ सकता है। हल्का भोजन के साथ लेना सुरक्षित रहता है।

हेल्थ एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह बियर पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर पीना ही है, तो हफ्ते में सीमित मात्रा में रात के शुरुआती समय में लेना सुरक्षित है। इससे नींद पर कम असर पड़ता है और शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। रोजाना आदत न बनाना सबसे महत्वपूर्ण है।

गलती से भी न करें ये काम, रजाई में मुंह ढकना हो सकता है खतरनाक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।