Pre-wedding skincar: दुल्हन बनने से पहले अपनाएं ये 20 ब्यूटी टिप्स, शादी के दिन दिखें परफेक्ट

Pre-wedding skincar: हर दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। लेकिन भागदौड़ और स्ट्रेस से अक्सर चेहरा थका हुआ लगने लगता है। अगर आपकी शादी नवंबर में है, तो अब से खुद पर ध्यान देने का समय है। बस 30 दिन में सही आदतें अपनाकर आप पा सकती हैं नेचुरल ब्राइडल ग्लो

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
pre-wedding skincar: रोज एक तय समय पर सोना और उठना जरूरी है।

 हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी का दिन उसकी जिंदगी का सबसे यादगार और खूबसूरत दिन बने। जब सबकी नजरें उसी पर टिकी हों और वो अपने लुक, कॉन्फिडेंस और ग्लो से सबका दिल जीत ले। लेकिन अक्सर शादी की तैयारियों की भागदौड़, नींद की कमी और स्ट्रेस चेहरे की चमक को फीका कर देते हैं। स्किन डल हो जाती है, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं और बालों की चमक भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी शादी नवंबर में है, तो अब से खुद की देखभाल शुरू करने का सही वक्त है।

अगले 30 दिनों तक कुछ अच्छी आदतें अपनाकर और कुछ गलतियों से बचकर आप अपनी स्किन, हेयर और हेल्थ तीनों को शादी के दिन के लिए परफेक्ट बना सकती हैं। याद रखें, असली ग्लो सिर्फ मेकअप से नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और पॉजिटिव सोच से आता है।

पानी


दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी आपकी स्किन को भीतर से हाइड्रेट करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

ब्यूटी स्लीप

रोज एक तय समय पर सोना और उठना जरूरी है। पूरी नींद से डार्क सर्कल्स और थकान दोनों गायब हो जाते हैं, जिससे स्किन खुद-ब-खुद फ्रेश दिखती है।

सही सप्लीमेंट्स

ओमेगा-3 स्किन को मॉइस्चराइज करता है, मैग्नीशियम नींद को बेहतर बनाता है, जबकि विटामिन C और ग्लूटाथियोन चेहरे को अंदर से ग्लोइंग बनाते हैं।

रंग-बिरंगी डाइट

हर दिन की थाली में प्रोटीन और रंगीन सब्जियां शामिल करें। जितने ज्यादा रंग, उतने ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और उतनी ही चमक आपकी स्किन पर।

शुगर और अल्कोहल

मीठा और शराब स्किन के लिए जहर की तरह हैं। ये चेहरे की नमी और कसावट दोनों कम करते हैं। जितनी जल्दी इनसे दूरी बनाएंगे, उतना बेहतर ग्लो दिखेगा।

हफ्ते में चार दिन पसीना बहाएं

योग, डांस या वर्कआउट जो भी पसंद हो, हफ्ते में कम से कम 4 बार जरूर करें। इससे स्किन में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ेगा और रंग निखरेगा।

क्रैश डाइट न अपनाएं

जल्दी वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना या बहुत सख्त डाइट करना आपकी हेल्थ और स्किन दोनों बिगाड़ सकता है। संतुलित भोजन ही सही रास्ता है।

मेकअप और हेयर एक्सपेरिमेंट शादी से पहले करें

नया मेकअप या हेयर ट्रीटमेंट शादी से ठीक पहले न आजमाएं। पहले ट्रायल करें ताकि एलर्जी या रिएक्शन का रिस्क न रहे।

सनस्क्रीन हर दिन लगाएं

धूप सिर्फ टैन नहीं करती, स्किन को एजिंग की तरफ भी ले जाती है। इसलिए घर से निकलते वक्त SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

हाथ-पैर और बॉडी की केयर

चेहरे के साथ-साथ हाथ, पैर और बॉडी की स्किन पर भी ध्यान दें। रोज़ मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन मुलायम और हाइड्रेटेड रहे।

स्ट्रेस कम करें

तनाव चेहरे की रौनक छीन लेता है। योग, मेडिटेशन या अपनी हॉबी में वक्त बिताएं। खुद को रोज आईने में देखकर मुस्कुराइए — यही असली ग्लो है।

खुश दुल्हन ही सबसे सुंदर

शादी की तैयारियों में खुद को भूलें नहीं। अपने खास दिन का हर पल एन्जॉय करें, क्योंकि असली खूबसूरती आपकी मुस्कुराहट और आत्मविश्वास में है।

क्या आप भी काले निशान वाली प्याज खाते हैं? जानिए क्यों हो सकता है ये खतरनाक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।