पानी और साबुन से नहीं जा रहे दाग? 5 आसान ट्रिक्स से बाल्टी करें चमकदार

how to clean bucket: बाथरूम में बाल्टी और मग रोज़मर्रा के काम के लिए जरूरी हैं, लेकिन पानी और साबुन के लगातार इस्तेमाल से ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। अंदर सफेद परत और बाहर काले दाग लग जाते हैं। समय पर साफ न करने पर फफूंदी भी लग सकती है। सही उपायों से इन्हें नया जैसा चमकाया जा सकता है

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
how to clean bucket: इन टिप्स को महीने में सिर्फ एक बार अपनाने से बाल्टी और मग हमेशा साफ और चमकदार रहेंगे।

बाथरूम में बाल्टी और मग रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। रोजाना पानी और साबुन के इस्तेमाल से ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि बाल्टी के अंदर सफेद परत जम जाती है और बाहर काले दाग लग जाते हैं। अगर इन पर समय पर ध्यान न दिया जाए और साफ-सफाई नियमित रूप से न की जाए तो इनमें फफूंदी भी लग सकती है, जो न सिर्फ बदबू का कारण बनती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है।

कई लोग सोचते हैं कि जितना स्क्रब करेंगे, उतना साफ हो जाएगा, लेकिन घरेलू टिप्स और सही उपायों के बिना बाल्टी और मग पूरी तरह साफ नहीं होते। सही तरीके से सफाई करने पर ये न सिर्फ नए जैसी चमक पाते हैं, बल्कि बाथरूम में स्वच्छता और स्वास्थ्य भी बनाए रखी जा सकती है।

बेकिंग सोडा और विनेगर


सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल। बेकिंग सोडा में थोड़ा विनेगर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे बाल्टी और मग पर अंदर-बाहर अच्छे से लगाएं और 5–10 मिनट छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें। दाग तुरंत दूर हो जाएंगे और बाल्टी नया जैसी चमकने लगेगी।

नींबू का जादू

काले दाग हटाने के लिए नींबू बहुत काम आता है। एक बाउल में डिटर्जेंट, पानी और नींबू का रस मिलाकर घोल बनाएं। बाल्टी और मग को इस पानी में भिगोकर थोड़ी देर रखें। ब्रश से रगड़ने पर काले दाग कम हो जाते हैं। नींबू का प्राकृतिक एसिड सफाई में मदद करता है।

ब्लीच पाउडर से गहरे दाग हटाएं

अगर दाग ज्यादा जिद्दी हों तो ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल करें। एक कप ब्लीच पाउडर को थोड़ा पानी में घोलकर पेस्ट बनाएं। इसे बाल्टी और मग पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। थोड़ी देर बाद धोने पर दाग पूरी तरह हट जाएंगे। ब्लीच इस्तेमाल करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना न भूलें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

सफेद बाल्टी और मग को चमकाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी असरदार है। पानी में थोड़ा हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर घोल तैयार करें और ब्रश से बाल्टी पर लगाकर रगड़ें। इससे जिद्दी दाग भी हट जाते हैं और सफेद बाल्टी और ज्यादा चमकदार हो जाती है।

डिश सोप, बेकिंग सोडा और नींबू

अगर एक साथ सफाई करना हो तो डिश वॉशिंग सोप, बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। बाल्टी और मग पर 5–10 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर रगड़ें। प्लास्टिक की चीजें बिल्कुल नई जैसी दिखने लगेंगी।

नियमित सफाई से लंबा फायदा

इन टिप्स को महीने में सिर्फ एक बार अपनाने से बाल्टी और मग हमेशा साफ और चमकदार रहेंगे। महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, घर में मौजूद चीजों से ही बाथरूम साफ और स्वस्थ रखा जा सकता है।

महिलाओं पर शराब क्यों करती है पुरुषों से ज्यादा असर? जानें वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।