आज के दौर में घर की सफाई सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि अच्छी आदत बन चुकी है। हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ, चमकदार और मेहमानों के सामने प्रस्तुत करने लायक दिखे। खासकर बाथरूम और किचन की सफाई पर लोग ज्यादा ध्यान देते हैं, क्योंकि यहीं सबसे जल्दी गंदगी जमा होती है। वॉशबेसिन, टॉयलेट और टाइल्स जैसे सेरेमिक आइटम पर पानी के दाग, साबुन की परत और मैल जम जाना आम समस्या है। कई बार महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। ऐसे में लोग आसान, सस्ते और असरदार घरेलू उपायों की तलाश में रहते हैं।
अच्छी बात यह है कि अब एक ऐसा देसी नुस्खा सामने आया है, जिसे घर में मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है। यह तरीका न सिर्फ सफाई को आसान बनाता है, बल्कि कम मेहनत में सेरेमिक सतहों को नई जैसी चमक भी देता है।
किचन और बाथरूम की चीजों से बनेगा क्लीनर
इस खास घरेलू नुस्खे में नींबू, हारपिक, शैंपू और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। ये चारों चीजें मिलकर ऐसा असर दिखाती हैं कि सेरेमिक सतहों की पुरानी मैल भी आसानी से हट जाती है और चमक लौट आती है।
कैसे तैयार करें यह असरदार मिश्रण
सबसे पहले एक कटोरी में आधा नींबू निचोड़ लें। इसमें थोड़ी-सी हारपिक डालें और फिर कुछ बूंदें शैंपू की मिलाएं। इन तीनों को अच्छी तरह घोलने के बाद आखिर में एक ढक्कन सिरका डालकर दोबारा मिक्स कर लें। आपका घरेलू क्लीनिंग लिक्विड तैयार है।
तैयार घोल को जूने या स्पंज की मदद से वॉशबेसिन, टाइल्स या नलों पर लगाएं। हल्के हाथ से रगड़ते ही दाग ढीले पड़ने लगते हैं। कुछ ही मिनटों में सतह साफ होकर नई जैसी चमकने लगती है।
ये नुस्खा सस्ता, आसान और तुरंत असर दिखाने वाला है। घर में मौजूद चीजों से तैयार होने के कारण इसमें अलग से खर्च भी नहीं होता। जो लोग झंझट-मुक्त सफाई चाहते हैं, उनके लिए यह तरीका किसी वरदान से कम नहीं।