Coconut Water: नारियल पानी पिना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी को एक बेहतरीन हाइड्रेशन ड्रिंक माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नारियल पानी पिते हैं। गर्मी के मौसम में एक्साइज के बाद इसे पीना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी देने वाला नेचुरल ड्रिंक भी माना जाता हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी सारी खूबियों के बावजूद नारियल पानी हर किसी के लिए सही नहीं होता? कुछ लोगों के लिए नारियल पानी फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी से बचना चाहिए
नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसके ज्यादा पीने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में पीना चाहिए और खरीदते समय पैक पर लिखी एक्सट्रा शुगर या फ्लेवर की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।
किडनी की पॉब्लम से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी पीते समय सतर्क रहना चाहिए। इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो नॉर्मल लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन किडनी रोग के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है।
कम कैलोरी डाइट लेने वाले लोगों के लिए नारियल पानी पूरी तरह कैलोरी-फ्री नहीं होती है। एक ग्लास नारियल पानी में करीब 45 से 60 कैलोरी होती है, जो रोजाना पीने पर बढ़ सकती है। इसलिए वजन घटाने वाले लोग सादा पानी पीना ज्यादा बेहतर मान सकते हैं।
नट्स से एलर्जी वाले लोगों को नारियल पानी पीते समय सावधानी बरतनी चाहिए। भले ही नारियल असल में फल है, लेकिन कुछ मामलों में क्रॉस-रिएक्शन हो सकता है। अगर आपको एलर्जी है, तो पहले किसी एलर्जिस्ट से सलाह ज़रूर लें।
स्पोर्ट्स ड्रिंक लेना बेहतर
रिपोट्स के मुताबिक ज्यादा मेहनत करने वाले एथलीटों को पसीना आने के बाद शरीर में सोडियम की जरूरत होती है, न कि पोटैशियम की। क्योंकि नारियल पानी में सोडियम कम होता है, इसलिए ऐसे लोगों के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।