भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में अगर घर में एसी न हो, तो रहना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका साधारण कूलर भी एसी जैसा ठंडा और असरदार बन सकता है—वो भी बिना कोई मोटा खर्च किए? जी हां, थोड़ी सी समझदारी और दो-तीन देसी जुगाड़ अपनाकर आप अपने कूलर की कूलिंग क्षमता को चौंकाने वाला बना सकते हैं। किचन में मौजूद आम चीजें जैसे बर्फ और नमक, गर्मी से राहत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
इसके अलावा कुछ छोटे बदलाव जैसे सही वेंटिलेशन और सही समय पर पानी भरना, आपके कूलर को गर्मी से लड़ने का हथियार बना सकते हैं। इस लेख में जानिए वो आसान लेकिन कारगर ट्रिक्स, जिनसे आपका कूलर भी दे सकता है AC जैसी ठंडी और आरामदायक हवा—वो भी बिना बिजली का बड़ा बिल उठाए!
किचन से आएगा काम का जुगाड़
बिना कोई बड़ा खर्च किए आप अपने कूलर की परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं। आपको चाहिए बस किचन से दो बेहद आम चीजें – बर्फ के टुकड़े और नमक। इन दोनों के सही इस्तेमाल से उमस का साया छूमंतर हो जाएगा और कमरे में ठंडी हवा का असर कई गुना बढ़ जाएगा।
बर्फ डालो, चिपचिपाहट को अलविदा कहो
कूलर की पानी की टंकी या आइस चैंबर में बर्फ के टुकड़े डाल दें। बर्फ कमरे में मौजूद उमस को तेजी से सोख लेती है और ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है। इससे न केवल वातावरण शीतल होता है, बल्कि चिपचिपी और भारी हवा से भी राहत मिलती है।
अब बात करते हैं असली गेम-चेंजर की – नमक। अगर आप बर्फ में थोड़ा सा नमक मिला दें, तो इसका इफेक्ट मैजिक जैसा हो जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नमक, बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया को तेज करता है जिससे ठंडक ज्यादा गहराई से और तेजी से फैलती है। इसका मतलब – और ज्यादा ठंडी हवा, वो भी बिना ज्यादा बिजली खर्च किए।
सही वेंटिलेशन बनाए रखे ठंडक
केवल बर्फ और नमक से काम नहीं चलेगा, अगर कमरे में हवा का सही आवागमन नहीं होगा। जब भी बारिश के दौरान या नमी वाले मौसम में कूलर चलाएं, एग्जॉस्ट फैन जरूर ऑन करें। इससे कमरे की गर्म और नमीयुक्त हवा बाहर निकलेगी और ठंडी हवा टिकेगी।
अब कूलर भी दे सकता है AC जैसी राहत
तो अगली बार जब उमस परेशान करे और एसी न हो, तो मायूस मत होइए। बस किचन की ओर बढ़िए, कुछ बर्फ और नमक लाइए और अपने कूलर को दीजिए एक नया अवतार। ये देसी तरीका आपको चिपचिपी गर्मी से तुरंत राहत दिला सकता है – और वो भी बिना बिजली के बड़े बिल के डर के।