Hair Mask: झड़ते और कमजोर बालों से परेशान? दही से बने ये हेयर मास्क आ सकते हैं काम

Hair Mask: दही से बने हेयर मास्क बालों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो सकता है और उनकी ग्रोथ बेहतर होने में मदद मिलती है। साथ ही बाल ज्यादा मुलायम, घने और चमकदार भी नजर आते हैं

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
Hair Mask:

आजकल बालों की देखभाल के लिए लोग महंगे शैम्पू, सीरम और ट्रीटमेंट्स पर काफी पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन सच यह है कि बालों की असली देखभाल कई बार हमारे किचन में मौजूद साधारण चीजों से ही हो सकती है। दही ऐसी ही एक प्राकृतिक चीज है, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और जरूरी विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। यह स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स व गंदगी को हटाने में सहायक होता है। अगर आप बालों के झड़ने, डैंड्रफ या धीमी हेयर ग्रोथ से परेशान हैं, तो दही से बने ये आसान हेयर मास्क आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

दही और करी पत्ता हेयर मास्क


करी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप दही में एक मुट्ठी करी पत्तों का पेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

दही, शहद और नींबू का मास्क

अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है और इसी वजह से बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो यह मास्क काफी असरदार हो सकता है।

एक कटोरी दही में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और लगभग 20 मिनट बाद धो लें। यह स्कैल्प का pH संतुलित करने में मदद करता है।

दही और अंडा मास्क

बाल मुख्य रूप से केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए प्रोटीन युक्त चीजें बालों को मजबूत बनाती हैं।

एक अंडा फेंटकर उसमें 2–3 चम्मच दही मिलाएं और पूरे बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

दही और मेथी दाना मास्क

मेथी दाना बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार माना जाता है। इसके लिए रात भर भीगी हुई मेथी को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर हल्की मसाज करें और 40–45 मिनट बाद धो लें। इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिल सकती है।

दही और एलोवेरा मास्क

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो दही और एलोवेरा का मिश्रण काफी फायदेमंद हो सकता है।

ताजे एलोवेरा जेल को दही के साथ बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं। लगभग 1 घंटे बाद बाल धो लें। इससे बालों में नमी बनी रहती है और टूटना कम हो सकता है।

इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें

हेयर मास्क बनाते समय हमेशा ताजा और सादा दही ही इस्तेमाल करें। अच्छे नतीजों के लिए इन मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले छोटा सा पैच टेस्ट करना बेहतर रहेगा।

Glass Skin Routine: 10 मिनट में पाएं शीशे जैसी ग्लास स्किन, चावल का आटा और कच्चा दूध करेगा कमाल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।