Glass Skin Routine: 10 मिनट में पाएं शीशे जैसी ग्लास स्किन, चावल का आटा और कच्चा दूध करेगा कमाल

आजकल स्किन केयर सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भी जुड़ गया है। हर कोई चाहता है कि चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी साफ और दमकता नजर आए। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं। सही घरेलू तरीका अपनाकर भी त्वचा में तुरंत ताजगी और हल्की चमक लाई जा सकती है

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Glass Skin Routine:  ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए आपको सिर्फ चावल का आटा और कच्चा दूध चाहिए।

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा शीशे की तरह साफ, मुलायम और चमकदार दिखे। कोरियन ब्यूटी ट्रेंड में जिसे “ग्लास स्किन” कहा जाता है, वही पारदर्शी और दमकता हुआ लुक आज हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इसके लिए कई लोग महंगे फेशियल, सीरम और स्किन ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन सच यह है कि चमकती त्वचा पाने के लिए हमेशा जेब ढीली करना जरूरी नहीं होता। अगर आपके पास समय कम है और आप तुरंत ताजगी भरा निखार चाहती हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें यह काम आसानी से कर सकती हैं।

रसोई की दो सामग्री

ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए आपको सिर्फ चावल का आटा और कच्चा दूध चाहिए। ये दोनों मिलकर त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और डलनेस कम करने में मदद करते हैं। चावल का आटा एक नैचुरल क्लेंजर की तरह काम करता है, जबकि कच्चा दूध त्वचा को नरम और हाइड्रेटेड बनाए रखने में सहायक होता है।


ऐसे बनाएं और लगाएं फेस पैक

पेस्ट तैयार करें: एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बना लें।

चेहरा साफ करें: फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें ताकि धूल और गंदगी हट जाए।

लगाएं और मसाज करें: तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। अब हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

10 मिनट का इंतजार: पैक को 10 मिनट तक सूखने दें।

धो लें: आखिर में ठंडे पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।

चेहरा धोने के बाद आप महसूस करेंगी कि त्वचा पहले से ज्यादा सॉफ्ट, क्लीन और फ्रेश दिख रही है।

ये नुस्खा असरदार क्यों है?

चावल का आटा त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त ऑयल हटाने में मदद करता है। इससे स्किन टाइट और ब्राइट नजर आती है।

कच्चा दूध त्वचा को पोषण और नमी देता है, जिससे रूखापन कम होता है और नेचुरल ग्लो उभरता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा न करें। फेस धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले हाथ पर पैच टेस्ट करना न भूलें।

Beetroot Natural Blush: चुकंदर से बनाएं घर पर नेचुरल ब्लश, मिलेगा फ्रेश और हेल्दी लुक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।