बारिश होने के बाद गर्मी से काफी राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में काफी सावधानी भी रखनी पड़ती है। बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों का खतरा भी लाता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है और पानी जमा होने से मच्छरों और बैक्टीरिया का फैलाव होता है। बारिश के मौसम में पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे एसिडिटी, गैस, दस्त और फूड पॉयजनिंग बढ़ जाती हैं।
ऐसे में हम अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ी सावधानी रख कर आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन आसान से उपायों के बारे में
बरसात के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना और साफ पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके लिए खूब पानी पिएं, साथ ही छाछ, नारियल पानी और ताजा नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं। इस मौसम कोशिश करें कि कोल्ड ड्रिंक या बहुत मीठे तैयार पेय न पिएं, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
बरसात के मौसम में स्ट्रीट फूड से बचना बेहतर होता है। बरसात के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसको खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इस मौसम में हल्का और घर का बना खाना जैसे दाल, चावल, दही और रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस मौसम में बिरयानी, पनीर वाले व्यंजन, नॉन-वेज खाना और आइसक्रीम फूड पॉयजनिंग की आम वजह बन सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी से खाएं।
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खाने से पहले और खाना बनाने से पहले हाथ जरूर धोएं, ताकि कीटाणु शरीर में न पहुंचें। हमेशा ताजा और साफ खाना खाएं। इन छोटी-छोटी आदतों से आप डायरिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं और गर्मी के मौसम को सेहतमंद ढंग से जी सकते हैं।
बरसात में सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट में हल्के और ठंडक देने वाले फलों को जरूर शामिल करें। जैसे आम, तरबूज, खरबूजा और खीरा न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पानी की कमी भी पूरी करते हैं और आसानी से पच जाते हैं। साथ ही, दही, पुदीना और सौंफ को रोज के खाने में शामिल करने से पेट ठंडा रहता है और पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है।